फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल में मुख्यालय के लिए सीएम से मिलेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर, कोटपूर्वी के प्रांगण में संभल विकास संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें कैलादेवी मंदिर के महंत ऋषिराजगिरि महाराज, दीनानाथ महाराज मौजूद रहे। सभी ने संभल का जिला मुख्यालय संभल में ही स्थापित करने के लिए एक स्वर में मांग उठाई। इस मुद्दे पर सभी ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कहा कि 1978 में जो नरसंहार हुआ, उसके बाद से लगातार संभल में जिला मुख्यालय बनाए जाने की मांग की जा रही है। 1980 में, 1982 में लगातार 1995 तक यहां पर हिंदुओं के साथ नरसंहार होता रहा। उसके बाद कानूनी और प्रशासनिक दृष्टि से हमेशा यह मांग उठती रही कि संभल को जिला मुख्यालय दिया जाए, ताकि यहां पर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सामान्य रहे।
अब 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद जब शासन की टीम आई तो लगा कि यहां के लोगों का राय मांगी जाएगी और उसके बाद संभल को जिला मुख्यालय मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने भी इस बात पर पहले सहमति जताई। परंतु पता नहीं कौन सा ऐसा बदलाव आया जो संभल को जो चीज थी, वह भी यहां से हटाने का प्रयास किया गया। अब संभल की जनता इस छलावे में आने वाली नहीं है और वह लगातार यह मांग कर रही है कि संभल को जिला मुख्यालय दिया जाए।
विज्ञापन

सभा में सभी ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ जाने का निर्णय लिया। इस दौरान अरविंद सिंह, अवधेश, गगन वार्ष्णेय, राजेंद्र, महावीर, पप्पू, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अनुज शर्मा, गौरव शर्मा, अजय सराफ, अजय अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजीव शर्मा, सरिता गुप्ता, सुषमा गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें