फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरोग्य सदन में लोगों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बिहारी लाल प्राकृतिक आरोग्य सदन में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने योग व प्राणायाम का अभ्यास किया। आरोग्य सदन के प्रशिक्षित योग साधकों ने प्राणायाम व आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही योग साधकों ने उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक और उसके महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिहारी लाल प्राकृतिक आरोग्य सदन में आयोजित योग शिविर में योगाचार्य संजेश कुमार ने अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्यनमस्कार, वज्रासन, धनुरासन आदि का अभ्यास उपस्थित लोगों को करवाया। योगाचार्य ने बताया कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर और मन को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारी लाल प्राकृतिक आरोग्य सदन के सदस्यों और आम जनता को योग के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें योग शिविर, प्राणायाम और आसनों का प्रदर्शन शामिल है। अध्यक्ष फूलप्रकाश वार्ष्णेय, प्रबंधक भुवनेश वार्ष्णेय, पवन, नरेश, संजय शर्मा, सुनील, मुरली, विजय शर्मा, निर्मल, राखी शर्मा, विमला, मधु अग्रवाल, रानी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें