फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू में अनावश्यक घूम रहे लोगों को पुलिस ने बनाया मुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। संभल में पुलिस ने अनावश्यक घूम रहे लोगों को मुर्गा बना कर सजा दी। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी अनावश्यक घूम रहे लोगों को हुई तो वह अपने घरों के लिए रूख कर गए। गुरुवार की रात को आठ बजे के बाद कोतवाल विकास सक्सेना ने टीम के साथ नगर का भ्रमण किया। इस दौरान जो लोग अनावश्यक घूमते मिले उन्हें मुर्गा बनाया और फिर घर से निकलने का वादा लिया। यह कार्रवाई चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय और अन्य कई स्थानों पर पुलिस द्वारा की गई। प्रशासन की ओर से रात आठ बजे से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिससे संक्रमण न फैल सके। इसी क्रम में पुलिस को पालन कराने की जिम्मेदारी मिली है। अनावश्यक घूम रहे लोगों पर सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें