फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साइबर अपराध का शिकार हो रहे लोग, कानूनी लड़ाई में भी मिल रही निराशा

Sat, 24 Oct 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। साइबर अपराध पर अंकुश नहीं लगने से लोगों के खाते खाली हो रहे हैं। साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इन अपराधों के शिकार हुए पीड़ितों को कानूनी लड़ाई में भी अक्सर निराशा ही हाथ लग रही है। अपराधी मोबाइल फोन को हैक करने से लेकर वाट्स एप पर शादी के कार्ड के बहाने एपीके फाइल भेज रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस एपीके फाइल को डाउनलोड करता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो जाता है। इसके तुरंत बाद पीड़ित के बैंक खाते से रुपये निकाल लिए जाते हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें पीड़ितों ने कोई लिंक नहीं खोला और न ही उन्हें कोई कॉल आई। चाय की दुकान चलाने वाले नई सराय निवासी अरमान के खाते में किसी ने एक हजार रुपये ट्रांसफर किए और खाता फ्रीज हो गया। बैंक के माध्यम से शिकायतकर्ता का नंबर निकलवाया तो आरोपी ने रुपयों की मांग की। चार महीने बाद भी खाता सही नहीं हुआ। चौधरी सराय निवासी जीशान ने बताया कि उनके नंबर पर कोई लिंक नहीं आया और न कोई कॉल आई। खाते से 36 हजार रुपये कट गए। बैंक में जानकारी की तो पता चला कि साइबर अपराधियों ने निकाले हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन चार महीने बाद भी रुपये नहीं मिल सके। नए-नए तरीके से अपराधी बैंक खातों से रुपये गायब कर रहे हैं। जब पीड़ित इन साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं, तो उन्हें समाधान नहीं मिल पा रहा है। पुलिस इन अपराधियों की जानकारी करती है तो लोकेशन दूसरे प्रदेशों की निकलती है। यह स्थिति अपराधियों को पकड़ने में बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें