फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को धनतेरस का मुहुर्त शाम छह बजे से बना। मगर बाजार में दुकानें ग्राहकों के इंतजार में सुबह से ही सजी थी। त्योहार को लेकर नागरिकों ने बाजार में पहुंच दुकानों से जरुरत की वस्तुओं की खरीदारी की। जिससे दोपहर दो बजे के बाद सराफा, बर्तन बाजार में भीड़भाड़ शुरू हो गई। लोगों ने सराफ की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण व चांदी के सिक्कों की खरीदारी की। त्योहार पर लोगों ने ब्रांडेड चांदी के सिक्के की खरीदे। इसके अलावा बर्तन बाजार में लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से पीतल, कांसा, फूल, स्टील आदि के बर्तनों की खरीदारी की। शाम होते ही आभूषण, बर्तन, कपड़े, बाइक शोरूम आदि दुकानों पर भीड़भाड़ होना शुरू हो गई।
विज्ञापन

24 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर लोगों ने खरीदारी प्रारंभ कर दी। शनिवार को लोगों ने अपने परिजनों के साथ बाजार में पहुंचे खरीदारी की। लोगों ने सड़क किनारे बैठकर दीये, पुरुए बेच रहे महिलाओं व बच्चों दीये व पुरुए की खरीदारी की। इसके अलावा लोगों मोमबत्ती, खील, बताशे, खिलौने आदि सामान भी जमकर खरीदा। त्योहार पर गणेश-लक्ष्मी जी की मिट्टी से बनी प्रतिमाएं, कलेंडर की खरीदारी की। दिवाली पर घर को सजाने के लिए दुकानों पर पहुंच सजावटी सामान खरीदा। सुबह दस बजे से रात ग्यारह बजे तक लोगों ने त्योहार लेकर जमकर खरीदारी की। त्योहार पर खरीदारी होने से व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें