फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गैस सिलिंडर से पहले ई-केवाईसी को लेकर जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गैस किल्लत के माहौल के बीच उपभोक्ता गैस सिलिंडर से पहले ई-केवाईसी कराने के लिए दिक्कतों से जूझ रहे हैं। साइट के धीमी गति से चलने के कारण भी परेशानी सामने आ रही है। हालांकि एजेंसी संचालकों का जोर भी ई-केवाईसी कराने पर है। उपभोक्ताओं को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित डोडा गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर के लिए लोग पहले ई-केवाईसी कराने के लिए पहुंच रहे हैं। ई-केवाईसी के बाद ही गैस सिलिंडर की बुकिंग की जा रही है। हालांकि ई-केवाईसी वाली साइट के चलने में भी परेशानी सामने आ रही है। डोडा गैस एजेंसी के संचालक गौरव डोडा ने बताया कि एजेंसी पर करीब 27 हजार कनेक्शन हैं।
इनमें से तकरीबन 65 प्रतिशत की ई-केवाईसी हो चुकी है। 22 डिलीवरी मैन गैस वितरण के साथ ही ई-केवाईसी कर रहे हैं जबकि एजेंसी के ऑफिस में भी तीन लोग ई-केवाईसी कर रहे हैं। संभल भारत गैस एजेंसी के संचालक शशांक अग्रवाल ने बताया कि करीब छह हजार कनेक्शन हैं। इनमें से पांच हजार की ई-केवाईसी हो चुकी है। ईकेवाईसी कराने का काम जारी है।
विज्ञापन

जल्द ही शतप्रतिशत ई-केवाईसी हो जाएगी। दूसरी तरफ सिरसी में स्थित सिरसी गैस एजेंसी के संचालक शराफत हुसैन ने बताया कि करीब 29 हजार कनेक्शन हैं। इनमें से 26 हजार की ई-केवाईसी हो चुकी है। ई-केवाईसी को लेकर पहले से ही काम किया जा रहा है। अब शेष बचे तीन हजार उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें