सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलैटा में स्थित सामुदायिक शौचालय में पानी और सोखता गड्ढे का पाइप टूट जाने के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शौचालय में पानी का कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा। जबकि इसके संचालन के लिए हर माह केयरटेकर को नौ हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह स्थिति गलत है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में नत्थू सिंह, शिवम कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, फूल सिंह, पप्पू सिंह, जयपाल सिंह, मुनेश कुमार आदि रहे।
0000
सामुदायिक शौचालय में बिजली और पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं है। जहां भी ऐसी समस्या है, वहां पंचायत सचिव से जांच कराई जाएगी। व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
ओंकार सिंह, बीडीओ, पवांसा