फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव कैली रसूलपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को इन दिनों स्कूल पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंबेडकर गांव के रूप में चयनित इस गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाला मुख्य मार्ग खडंजा है, लेकिन अब वह भी धंसकर गड्ढों में बदल गया है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ भरे रास्ते से होकर बच्चों को रोजाना स्कूल पहुंचना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। गांव रसूलपुर कैली के ग्रामीणों के साथ - साथ स्कूली बच्चों को भी मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव का मुख्य मार्ग गड्ढों में बदल गया है। नालियों के पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। इसी मार्ग पर गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय है। हर रोज बच्चे कीचड़ और जलभराव के बीच होकर स्कूल आने जाने को मजबूर हैं। वहीं, विद्यालय परिसर के बाहर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। मुख्य द्वार से लेकर बाउंड्रीवाल तक लंबी घास उग आई है और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। चारों ओर फैली गंदगी और सड़न से बदबू उठ रही है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है, जिससे गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। बरसात का मौसम बीते कई हफ्ते हो चुके हैं, फिर भी विद्यालय के आसपास पानी जमा है। जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने से स्थिति और बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों की प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग है कि तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जाए। साथ ही, धंसे हुए खड़ंजे की जगह सड़क का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें