फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर गांव रम्पुरा के पास बाइक की टक्कर से जनपद अमरोहा के सैदनगली निवासी नुसरत (50) की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को रात करीब आठ बजे उस वक्त हुआ जबकि नुसरत गांव रम्पुरा में पेट्रोल पंप से पैदल सैदनगली जा रहे थे। पीछे से आई बाइक ने नुसरत को टक्कर मार दी। चालक बाइक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नुसरत को लेकर जिला अस्पताल आई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नुसरत की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव बालियान ने बताया कि नुसरत के परिजनों को सूचना दी गई है। बाइक को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें