कई शैक्षिक संस्थानों ने तिरंगा रैली यात्रा निकाली। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति के तराने गए।
श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। संस्थापिका विमला देवी व पुरुषोत्तम शरण वर्मा, प्रबंधक दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य विकास कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी आर्य के नेतृत्व में रैली निकाली। इस दौरान प्रबंधक रिया आर्य, बबीता भारद्वाज, प्रशांत भटनागर, सुशांत कुमार, राधिका दिव्यांशी मौजूद रहीं। नेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी यात्रा निकाली। प्रबंधक दयानंद कुमार, प्रधानाचार्या श्वेता शर्मा, प्रवेश रानी, सोनी, आसिया, पूजा, आरती मौजूद रहीं।
वहीं, मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में भी छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। प्रबंधक मुशीर खां तरीन, निर्देशिका शबाना कोसर, प्रधानाचार्य शाने रब, परवीन ताज, फरहा दीबा, रब्बे नवाज, फैजान अली मौजूद रहे। वहीं, अबतही इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर व राहगीरों को झंडे बांटे। प्रबंधक मो. उसमान नौशाही, आसिम अयाज, मो. आमिर, अहमद अयाज, आतिफ मौजूद रहे। उधर, गांव मढ़न स्थित जनता इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, हरिओम शर्मा, मो. आरिफ, साजिद अली मौजूद रहे।