फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फाटक पर दिन भर जाम से जूझे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों पर कराया जा रहा विकास कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। यह बात अलग है कि यहां चल रहा ओवरब्रिज का निर्माण और मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन मौजूदा वक्त में वह जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर दिन भर राहगीर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च 2024 में मंडी समिति के नजदीक रेलवे फाटक पर जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया था। रेलवे लाइन के दोनों ओर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है। वहीं एक साल से यहां से चारपहिया वाहनों के साथ ही दुपहिया वाहनों का आवागमन बंद है। जिससे मुरादाबाद, बदायूं की ओर से आने वाले और रेलवे लाइन पार की काॅलोनियों के लोग शहर में कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक से होकर आ रहे थे। इसी फाटक से होकर रोडवेज बसें भी बस स्टैंड पर आती जाती हैं।
कुछ दिनों से यहां सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इसमें अतिक्रमण के दायरे में आए कब्रिस्तान के भी कुछ हिस्से को ध्वस्त किया गया था।पिछले एक सप्ताह से यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क पर मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। यहां से कार जैसे चार पहिया वाहन और दुपहिया वाहनों को ही आने जाने की अनुमति है। शहर में आने जाने के लिए इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। शुक्रवार को मौके पर तैनात होमगार्ड दिन भर जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

-
बदायूं चुंगी होकर आ जा रहीं रोडवेज बसें
चंदौसी। कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान बृहस्पतिवार से आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड तक आना बंद कर दिया गया है। अब मुरादाबाद और बदायूं की ओर जाने वाली बसों को बदायूं चुंगी पर भी रोका जा रहा है। बदायूं चुंगी पर यात्रियों को ई-रिक्शा नहीं मिल रहे। जिससे यात्रियों को पैदल ही रेलवे फाटक क्रॉस करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें