फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लंबी दूरी की ट्रेनें लेटे होने पर यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी में लंबी दूरी की ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को सूबेदार गंज एक्सप्रेस करीब एक घंटे पचास मिनट की देरी से चंदौसी स्टेशन पहुंची। जबकि आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन दस घंटे से ज्यादा लेट रही। इसके अलावा भी कई ट्रेन प्रभावित हुई।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में रेलयात्रा पसंद करने वाले यात्री परेशान न हो। इसके लिए रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। ताकि लंबी दूरी की रेलयात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिल सकें। लेकिन इन दिनों लंबी दूरी का सफर तय करने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से आ रही है। शनिवार को मुजफ्फरपुर से चलकर चंदौसी के रास्ते आनंद विहार जाने वाली 04057 आनंद विहार समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दस घंटे पचास मिनट की देरी से चंदौसी स्टेशन पर पहुंचती हुई रेलवे ऐप पर प्रतीत रही थी। इस ट्रेन का चंदौसी स्टेशन आने का समय शाम 06.50 बजे आने का था। लेकिन रेलवे ऐप पर यह ट्रेन रविवार सुबह 05.17 बजे चंदौसी जंक्शन आती दिख रही थी।
साथ ही अलीगढ़ से चलकर चंदौसी के रास्ते देहरादून जाने वाली 14113 सूबेदार गंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 05.20 पर न आकर सुबह 07.10 बजे चंदौसी जंक्शन पहुंची। तो आनंद विहार से चलकर चंदौसी के रास्ते कामाख्या जाने वाली 15622 कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 03.55 बजे न आकर 05.30 बजे चंदौसी स्टेशन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से चलकर चंदौसी के रास्ते बरेली जाने वाली दिल्ली बरेली पेसेंजर भी सवा घंटे देरी से आई। यह ट्रेन अपने समय सुबह 06.40 बजे न आकर 08.05 पर जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें