चंदौसी। रोडवेज की बसें निकाय चुनाव में गई हुई है। बसों की कमी के चलते बस स्टैंड पर यात्री घंटों इंतजार कर रहना पड़ रहा है। यात्रियों को बस आने पर चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। जिससे महिला व बच्चों को बस में चढ़ते व उतरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को जनपद में निकाय चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इसके लिए प्रशासन ने निजी के साथ-साथ रोडवेज की अनुबंधित बसों का अधिग्रहण कर लिया है। बसों के चुनाव संपन्न कराने चली गई है। 30 अनुबंधित बसें पीतल नगरी डिपो से जुड़ी है। जिसमें 15 बसें चुनाव संपन्न कराने गई हुई है। अन्य बची बसों से काम चलाया जा रहा है। यह बसें चंदौसी से मुरादाबाद व चंदौसी से बदायूं की ओर संचालित है।
इसके अलावा अन्य डिपों की बसों को भी चुनाव में लगाया गया है। जिससे आम यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर बसें नहीं पर यात्रियों को घंटों खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। अगर बस पहुंची तो चढ़ने के लिए भीड़ जुट जाती है। जिससे यात्रियों को चढ़ने में धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों को उठानी पड़ रही है।