फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसमांदा मुसलमान भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे, मुसलमान पर जुल्म इस सरकार में हुआ है : डाॅ. बर्क

Thu, 07 Sep 2023 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार पर मुसलमानों पर जुल्म करने का आरोप लगाया है। कहा है कि मुसलमान भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा। बुधवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया कर्मियों से वार्ता की। इस दौरान सवाल किया गया कि पसमांदा मुसलमान भाजपा से जुड़ रहा है और भाजपा भी अपनी ओर रूझान पैदा कर रही है। इस पर सांसद ने जवाब देते हुए कहा कि पसमांदा मुसलमान अब भाजपा के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। इस सरकार में मुसलमानों पर जुल्म हुआ है। इसलिए मुसलमान नहीं जुड़ेंगे। सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी है। इसलिए बहका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें