फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पार्किंगकरने पर टोका तो एएसपी की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश

Tue, 09 May 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अवैध तरीके से सड़क पर खड़े ट्रक को हटाने के लिए कहा तो एक चालक ने एएसपी की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। एएसपी के चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर टक्कर से बचाया। बाद में एएसपी ने पीछाकर ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


इधर, ट्रक चालक का कहना है कि, पुलिस के रोकने पर वह घबरा गया था। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस पर उसे नसीहत देकर छोड़ दिया गया, जबकि ट्रक को सीज कर दिया गया है।       

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय सोमवार को दोपहर संभल के बाल विद्या मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वे संभल मुरादाबाद मार्ग पर स्थित अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे कि रास्ते में चंदौसी चौराहे से एसडीएम कार्यालय के बीच सड़क पर ही एक ट्रक खड़ा था। उसकी वजह से जाम के हालात बन गए थे।
विज्ञापन


एएसपी की गाड़ी देख कर चालक झट अपनी डीसीएम पर बैठा और ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। एएसपी ने जब गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। आखिरकार एएसपी के ड्राइवर को अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ानी पड़ी और किसी तरह से ओवरटेक करके ट्रक को रोकने की कोशिश की।

एएसपी की गाड़ी के चालक ने बताया कि उनकी गाड़ी ट्रक के आगे पहुंच गई लेकिन इसके बाद भी ट्रक के चालक ने अपनी गाड़ी को नहीं रोका। बल्कि पीछे से टक्कर मारने की कोशिश की। यदि वह अपनी गाड़ी की रफ्तार न बढ़ाते तो पीछे से टक्कर लग जाती और हादसा भी हो सकता था। गनीमत रही कि किसी तरह से ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया।        

मैं बाल विद्या मंदिर से एएसपी कार्यालय के लिए जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक खड़ा था। उसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा था। जब मैंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो कुछ ही पलों में ट्रक का चालक आया और अपनी गाड़ी में बैठा।

उसने ट्रक को तेज रफ्तार से दौड़ा दिया। मैंने अपनी गाड़ी से उसका पीछा किया और उसे ओवरटेक करने की कोशिश की तो डीसीएम पीछे थी। बगल में डिवाइडर था। कहीं से रास्ता नहीं था। यदि हम अपनी गाड़ी की रफ्तार न बढ़ाते तो पीछे से ट्रक हमारी गाड़ी पर टक्कर मार देता।  पंकज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें