फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पहले दिन नहीं खुला स्कूल तो अभिभावक भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी में स्थित सरथल चौकी के निकट सनातन पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों के साथ अभिभावक पहुंचे तो स्कूल पर ताला लगा मिला। संचालन नहीं होने की जानकारी से अभिभावकाें में रोष पनप गया और हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

लखनऊ में अग्निकांड के बाद सनातन पब्लिक स्कूल के प्रबंधतंत्र ने स्कूल को बंद करने का फैसला लिया है। परिजनों ने कहा कि इस सत्र में संचालन नहीं होने से बच्चों के सामने पढ़ाई का संकट हो जाएगा। खासकर छोटे बच्चे जो नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा में पढ़ रहे हैं इनके सामने दूसरे स्कूलाें के माहौल में ढलने में समय लगेगा। इससे पढ़ाई तो प्रभावित होगी ही। साथ ही आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा।
इस दौरान ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभिभावकाें को भरोसा दिया कि समस्या के समाधान होने तक बृहस्पतिवार से स्कूल का संचालन किया जाएगा। इसके बाद अभिभावक अपने घरों के लिए रवाना हुए। प्रधानाचार्य ने बताया कि अधिकारियों ने स्कूल संचालन के लिए कहा है।
विज्ञापन

0000000
प्रधानाचार्य बोले-
लखनऊ कांड के चलते बेसमेंट में संचालित होने वाली कक्षाओं को बंद कराया गया है। हमने दूसरे स्कूलों में एडमिशन कराने के लिए अभिभावकों से कहा लेकिन वह संतुष्ट नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल खोलने के लिए बृहस्पतिवार से कहा है। इसके बाद आगे का निर्णय बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ही लिया जाएगा। जो भी जानकारी हमें मिलेगी हम अभिभावकों तक पहुंचा देंगे।
अर्पित अग्रवाल, प्रधानाचार्य, सनातन पब्लिक स्कूल, संभल
0000000
अभिभावक बोले-
हमें अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि बृहस्पतिवार से स्कूल खुल जाएगा। हमारे बच्चों के सामने पढ़ाई का संकट है। इस सत्र में स्कूल संचालन होना चाहिए। यही हमारी मांग है।
आंचल अग्रवाल, अभिभावक
0000
हमारी तो गुजारिश है कि प्रबंध समिति को स्कूल खोलना चाहिए। हमारे बच्चों की पढ़ाई के सामने संकट है। पहली जुलाई से स्कूल का संचालन होना था लेकिन खोला नहीं गया।
विज्ञापन

गीता सैनी, अभिभावक
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें