फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामोटर्स उतरते देख ठहरा ट्रैफिक  

Sun, 20 Mar 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
पैरामोटर्स
विज्ञापन

विज्ञापन
पैरामोटर्स पर सवार एयरफोर्स के जांबाजों को शनिवार को चंदौसी में उतरते देखकर लोग कौतूहल में पड़ गए और भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रैफिक ठहर गया। पुलिस को बाकायदा व्यवस्था संभालनी पड़ी। स्लोवाकिया के नौ हजार किलोमीटर पैरामोटर्स उड़ान का विश्व रिकार्ड तोड़ने के ‘प्रदक्षिणा’ अभियान पर निकली एयरफोर्स के जवानों की टीम का मकसद फौज के शहीदों को श्रद्धांजलि देना है।

टीम के अगुवा विंग कमांडर महेंद्र प्रताप सोलंकी ने कहा कि वह रिकार्ड तोड़ने के करीब हैं। अब तक साढ़े आठ हजार किमी की उड़ान पूरी हो चुकी है। एकाएक मिली पुलिस को सूचना एअरफोर्स के दिल्ली हेडक्वार्टर से पुलिस अधीक्षक संभल को सूचित किया गया कि एयरफोर्स का पैरामोटर चंदौसी के मौलागढ़ में संभल तिराहे के पास के मैदान पर उतर रहा है।
विज्ञापन


तत्काल ही चंदौसी कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस भी बुला ली गई। शाम 4.10 बजे आसमान में पैरामोटर पैराशूट दिखाई दिया। धीरे-धीरे उतरने लगा तो देखते ही पूरी चंदौसी में हल्ला मच गया।

सैकड़ों लोग मौके  पर दौड़ पड़े। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें नियंत्रित किया। इसी दौरान एयरफोर्स के वाहन पहुंच गए। उन्होंने पैरामोटर को घेरे में ले लिया। पैरामोटर लेकर उतरा जवान ऊपर कम तापमान होने के कारण मोटे व गर्म वस्त्र पहनने के बावजूद कांप रहा था।

लेकिन जोश से भरपूर था। पैरामोटर देखने को संभल, चंदौसी व बहजोई से आने वाला ट्रैफिक ठहर गया। टीम में शामिल अंकुर यादव ने बताया कि एयरफोर्स पैरामोटर एक्सपेडिशन से 10 हजार किमी  फ्लाइट का कीर्तिमान बनाना चाहती है।  टीम के सभी 13 सदस्य दिल्ली हेडक्वार्टर में तैनात हैं।

विंग कमांडर महेंद्र प्रताप सोलंकी लीड कर रहे हैं। उड़ान की शुरुआत तीन फरवरी को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर जिले के एयरबेस से शुरू हुई थी जो आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश होती हुई यूपी पहुंची है।
विज्ञापन


यूपी में इससे पहले सहारनपुर व बिजनौर पैरामोटर उतरा था। उड़ान का नाम प्रदक्षिणा रखा गया। इसमें स्क्वायन लीडऱ अंकुर यादव, विंग कमांडर रमाकांत, जेएसएल रेड्डी, वारंट आफीसर धर्मवीर सिंह, सार्जेंट राम मेहर सिंह, एमएल यादव, कुलदीप कुमार समेत करीब टीम में तेरह लोग शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें