संभल। रविवार को त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना होनी है। इस मतगणना में वही एजेंट बनाए जाने का आदेश प्रशासन ने दिया था जिनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव होती। इस जानकारी के बाद जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्याशी के एजेंट बनने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल में तो पर्ची बनवाने के लिए भी सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया गया। सभी को जल्दी थी कि कोरोना की रिपोर्ट उसकी पहले की जाए। भीड़ को देखकर जिला अस्पताल के कर्मचारी परेशान हो गए। अस्पताल के अंदर और बाहर काफी संख्या में लोग खड़े दिखाई दिए। हालांकि शुक्रवार को शाम प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया। जिसमें कहा गया कि कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव होना जरूरी नहीं है। जो स्वस्थ्य होंगे उन्हें एजेंट बनाया जाएगा। तब कहीं जाकर अस्पतालों से भीड़ खत्म हो सकी।