फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए स्थाई मजिस्ट्रेट नियुक्त, कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त पांच मजिस्ट्रेट किए गए रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने कर्मचारी और अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होकर तीन मई तक जारी रहने की संभावना है। मतगणना स्थल पर भारी संख्या कर्मचारी, प्रत्याशी, उनके एजेंटों भी रहेंगे। सभी मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं की देखभाल के लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। बताया कि नवीन मंडी स्थल समिति संभल में डिप्टी कमिश्नर आरएस मिश्रा, किसान इंटर कॉलेज असमोली में अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी अर्शी महताब, पंडित राम प्रसाद जनता इंटर कॉलेज पवांसा में सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रोहित कुमार वार्ष्णेय, नवीन मंडी स्थल चंदौसी में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता एसके द्विवेदी, स्टेट वेयर हाउस बहजोई में सहायक चकबंदी अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह, मंडी समिति बबराला में असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश पाल, सिपाही लाल इंटर कॉलेज में राजपुरा में खनन इंस्पेक्टर शिव दयाल सिंह, राजकीय महाविद्यालय जुनावई में जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र को स्थायी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा सभी मतगणना स्थल पर एक- एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। पांच मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे हुए हैं। मजिस्ट्रेट मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें