फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी मिठाई, प्रधान पद के दावेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Apr 2021 12:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तम सराय में प्रधान पद के दावेदार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मिठाई का वितरण कराया और कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का उल्लंघन भी किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तम सराय में प्रधान पद के दावेदार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मिठाई का वितरण कराया और कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का उल्लंघन भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी लोग भाग गए। पुलिस ने दावेदार व उसके दो अन्य समर्थकों को नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई नखासा थाने में तैनात उप निरीक्षक दीपक राणा की ओर से कराई गई है।

विज्ञापन


उप निरीक्षक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव नरोत्तम सराय में प्रधान पद के दावेदार कल्लू मलिक अपने साथी दानिश व मौमीन के साथ मतदाताओं को लुुभाने के लिए मिठाई बांट रहे हैं। जब मौके पर पहुंचे तो प्रधान पद के दावेदार व उनके साथी 30 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा किए हुए थे।

पुलिस को देखकर सभी इधर-उधर हो गए। थाना प्रभारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरी कार्रवाई नखासा थाना पुलिस ने रूकनुद्दीन सराय निवासी नौ लोगों के खिलाफ कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का उल्लंघन व आचार संहिता के उल्लंघन में की है। इसमें रूकनुद्दीन सराय निवासी संजय, रवि, राहुल, संजय, राजेश, सुनील, राकेश और नेतराम को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें