संभल। संभल जिले में 8 ब्लॉक प्रमुख में से तीन महिला ब्लाक प्रमुख बनना तय है क्योंकि 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए ब्लाक प्रमुख का एक पद आरक्षित रहेगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 3 पद हैं। जिसमें एक पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा जिले में ब्लाक प्रमुख के कुल 8 पद हैं। संभल में 130 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। इस गठन की वजह से क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत तथा ग्राम पंचायत के वार्डों में भी बदलाव हुआ है, लेकिन कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित हुआ यह अभी साफ नहीं है। इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी वर्ग वार संख्या का आंकलन करा रही है।