फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे आए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में जिला पंचायत सदस्य की मतगणना देर रात खत्म हो गई लेकिन परिणाम प्रशासन की ओर से सभी सदस्यों के घोषित नहीं किए जा सके। दरअसल कुछ सदस्यों के क्षेत्र दो ब्लॉक क्षेत्र में आए हैं। इसलिए पूरी तरह स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। जो प्रत्याशी देर रात तक जीते हैं उनमें भाजपा का दबदबा है। इसके पीछे के बसपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। देर रात तक 23 सीटों के नतीजे सामने आए गए।
विज्ञापन

अन्य 12 सीटों की स्थिति देर रात तक साफ नहीं हो सकी। भाजपा समर्थित आठ प्रत्याशी देर रात जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं। बसपा समर्थित चार सदस्यों ने चुनाव जीता है। दो सदस्य सपा के चुनाव जीते हैं। एआईएमआईएम समर्थित एक सदस्य ने चुनाव जीता है। छह अन्य सदस्यों ने चुनाव जीता है।
भाजपा समर्थित यह सदस्य जीत के हिस्सेदार बने।
भाजपा समर्थित वार्ड संख्या 32 से अवधेश प्रताप सिंह, वार्ड संख्या 12 से सुरभि यादव, वार्ड संख्या 35 से कौशल्या देवी, वार्ड संख्या 27 से गीता देवी, वार्ड संख्या 28 से अनामिका यादव, वार्ड संख्या 24 से अशोक कुमार, वार्ड संख्या 26 से पुष्पा देवी, वार्ड संख्या 06 गुरमीत कौर ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

इन दलों ने भी जीत में हिस्सेदारी की
बसपा समर्थित वार्ड संख्या 01 से चौधरी फहीम खां, वार्ड संख्या 08 से सदाकत खान, वार्ड संख्या 30 से ओमप्रकाश राव, वार्ड संख्या 13 से राशिद खान, सपा समर्थित वार्ड संख्या 29 से मिथलेश, वार्ड संख्या 31 से शकुन प्रेमी ने चुनाव जीता है। इनके अलावा वार्ड संख्या 20 से मायादेवी, वार्ड 21 से चंद्रवती, वार्ड संख्या 22 से विजय कुमार, 19 से ओमवीर, 18 से अर्चना और वार्ड संख्या 09 से मंजू सिंह ने चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें