संभल। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। इसमें एक बूथ पर बीडीसी सदस्य के लिए भी मतदान किया जाना है। पोलिंग पार्टी रवाना हो गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। असमोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दबोई कला और सेमली में प्रधान पद के एक एक की मौत हो गई थी। जबकि मंसूरपुर माफी के बूथ संख्या 153 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतपत्र में चुनाव चिह्न नहीं मिला था।
पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हसनपुर मुंजब्ता में प्रधान पद के प्रत्याशी की कोरोना से मौत हो गई थी। इन सभी चार जगह मतदान नहीं हुआ था।
प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिए थे। प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार मतदान के लिए नौ मई की तिथि तय कर दी थी। इसी क्रम में शनिवार को मतदान के कराने के लिए पोलिंग पार्टी रवाना हुई हैं। शनिवार की शाम तक मतदान केंद्रों पर बैरिकेंडिंग व सुरक्षा के प्रबंध कर लिए गए हैं। इन चुनाव की मतगणना 11 मई को होनी है।