फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार प्रधान पद के लिए 21 दावेदारों ने ठोका दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में ग्राम पंचायत पंचायतों के उपचुनाव में चार ग्राम प्रधान पद के लिए 21 लोगों ने पर्चा दाखिल कर दावा ठोका हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के 1715 पदों के लिए 2028 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। शाम पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच जारी है।
विज्ञापन

संभल जनपद में पंचायत चुनाव के लिए रविवार को नामांकत्र पत्र जमा किए गए हैं। सुबह से ही ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के दावेदार ब्लाक कार्यालय पहुंच गए। अपने नामांकन पत्रों की जांच कराकर उन्हें जमा किया।
इसके बाद सुबह से ही निर्वाचन अधिकारी पत्र जमा कराने में लगे गए। शाम पांच बजे तक पंवासा ब्लाक में एक ग्राम प्रधान पद के लिए तीन, असमोली ब्लाक में तीन ग्राम प्रधान पद के लिए छह आवेदन आए हैं। ग्राम प्रधान के चारों पदों के लिए 21 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। शाम पांच बजे के बाद सभी ब्लाकों के निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की गिनती करने के बाद उनकी जांच शुरू कर दी। देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें