चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में विभिन्न पदों पर 22 हजार 705 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। नामांकन का कार्य शनिवार व रविवार हो हुआ है। जिले में ग्राम प्रधान के 670, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 852 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 8387 पदों के लिए नामांकन किया गया। सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नामवापसी के बाद असली प्रत्याशी मैदान में रह जाएंगे।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होने हैं। इन पदों पर सभी ब्लाक में 22 हजार 705 लोगों ने पर्चा दाखिल किए हैं। इनमें ग्राम प्रधान पद के लिए असमोली में ब्लाक में 1217, संभल ब्लाक में 1127, बनियाखेड़ा ब्लाक में 921, रजपुरा ब्लाक में 897, जुनावई ब्लाक में 749, गुन्नौर ब्लाक में 738, पवांसा ब्लाक में 660 , बहजोई ब्लाक में 727 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं।