गुन्नौर व बहजोई ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में कई स्थानों पर डीपीआरओ को गंदगी पसरी मिली। दो ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन अधूरे मिले तथा एक जगह प्लास्टर नहीं मिला। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
सोमवार को डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बहजोई ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजरा खाकम का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्था व सफाई कार्य ठीक मिला। गुन्नौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उधरनपुर अजमतनगर में सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिला। गांव में गंदगी मिली। सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। ग्राम पंचायत कैल में पंचायत भवन बंद और पंचायत सहायक अनुपस्थित पाया गया। उन्होंने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस देते हुए उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत मझोला फतेहपुर में पंचायत भवन में मरम्मत का कार्य शेष पाया गया। ग्राम पंचायत वहीपुर और ग्राम पंचायत अकबरपुर में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय अपूर्ण पाए गए। डीपीआरओ ने बताया कि मामले में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। संबंधित सफाई कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।