फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती का पंचायत ने कराया निकाह

Mon, 30 Oct 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की हरसत आखिरकार दो दिन बाद पंचायत में पूरी ही हो गई। लगातार दो दिन चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों की सहमति के बाद पंचायत में ही युवती का उसके प्रेमी के साथ निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से काफी समय प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की रात अचानक युवती प्रेमी के घर पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। जिस पर प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। युवती हंगामा करने लगी तो प्रेमी युवक और उसके परिजन युवती को घर में बंद कर भाग गए। हंगामा होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को बाहर निकाला था। इसके बाद गांव में पंचायत को दौर शुरू हो गया। लगातार दो दिन से गांव में चली पंचायत में पंचों ने प्रेमी युगल का निकाह कराने का निर्णय लिया। रविवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद प्रेमी युगल को पंचायत में ही निकाह करा दिया गया। जिसके बाद युवती खुशी-खुशी प्रेमी से पति बने युवक के साथ चली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक और युवती का निकाह दोनों पक्षों की सहमति से हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें