फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों को पढ़ाओ और समाज को आगे बढ़ाओ’

Sat, 09 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
पाल समाज के सम्मेलन में बोलते अतिथि।
विज्ञापन
असमोली के किसान इंटर कालेज में शुक्रवार को पाल समाज का मंडलीय सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि की हैसियत से पहुंचे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने पाल समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



करीब एक घंटे तक उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व सांसद ने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ और अपने समाज को आगे बढ़ाओ। गांव में बच्चों की पढ़ाई के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इसलिए शहर में  रहो। बच्चों को पढ़ाने के लिए जो भी जरूरी है उसे हर कीमत पर करो क्योंकि पढ़े लिखे बच्चों के जरिए ही कामयाबी का रास्ता मिलता है।


सम्मेलन का आयोजन पाल समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार इंसा ने किया। संचालन  डा. राजकुमार पाल व अध्यक्षता हरवंश सिंह ने की। इस मौके पर जय सिंह पाल, समरेश सिंह पाल, भगवंत सिंह, वीरेंद्र सिंह, कल्लू सिंह, चंद्रपाल सिंह, सर्वेश, बृजपाल, किशोरीलाल ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें