फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक की टक्कर से पेंटर की मौत

Tue, 24 Jun 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली। देवापुर और काजी बेहटा गांव के बीच सड़क पर रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में उवैश (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी उवैश पुत्र मकलुम रंगाई-पुताई का काम करता था। रविवार दोपहर एक बजे करीब वह बाइक से अपने मामा के घर गांव लहरा थाना हयातनगर अपने माता-पिता को बुलाने जा रहा था। देवापुर और काजी बेहटा के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उवैश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला।
परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद रोड पर निजी अस्पताल ले गए। युवक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए भर्ती करा दिया। जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक पांच भाई- बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें