फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली कटौती के कारण सूख रही धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में भीषण गर्मी में अनियमित बिजली कटौती होने से किसानों की धान की फसल सूख रही है। किसानों द्वारा शिकायत करने के बाद भी कटौती कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


गांव नगलिया बल्लू, मंगलपुर, नगला खाकम, अहमदनगर थरैसा, काजी बेहटा और जयसिंह थरैसा में जंगल की बिजली सप्लाई 5-6 घंटे ट्रिपिंग के साथ दी जा रही है। नियमित आपूर्ति नहीं मिलने से निजी नलकूप बंद पड़े हैं। लो वोल्टेज की समस्या से भी किसान जूझ रहे हैं। खेड़ा खास बिजली घर क्षेत्र के इन गांवों में लगे नलकूपों को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे किसानों की धान की फसल सूख रही है। बिजली सप्लाई के इंतजार में किसान दिन भर निजी नलकूप पर इंतजार करते हैं। शिकायत करने के बाद भी विभाग द्वारा बिजली की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। धान की फसल की समय से सिंचाई नहीं होने पर उत्पादन घटने की आशंका बनी हुई है।


कोट
बिजली विभाग द्वारा नियमित रूप से बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। जिससे धान की फसल सूख रही है। धान की फसल की समय पर सिंचाई नहीं होने से उत्पादन घटने की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

लाखन सिंह, ,मंगलपुर।

कोट
आधा दर्जन गांव की बिजली सप्लाई रोस्टर के अनुसार नहीं दी जा रही है, जबकि शासन से किसानों की फसलों की सिंचाई को 10 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश हैं। बिजली विभाग द्वारा मनमाने ढंग से सप्लाई दी जा रही है।
-अवनीश कुमार, काजी बहेटा।


कोट-
बिजली सप्लाई नहीं आने से धान की फसल सूख रही है। विद्युत विभाग के द्वारा मात्र 5-6 घंटे ही बिजली सप्लाई ट्रिपिंग के साथ दी जा रही है। जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
-निजाकत हुसैन, नगला खाकम।


कोट
शासन के निर्देश के बाद भी विभाग के अधिकारी मनमाने तरीके से बिजली सप्लाई दे रहे हैं, जिससे धान की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बिजली नहीं होगी तो धान की फसल की सिंचाई कैसे होगी।
-विकास दिवाकर, जयसिंह थरैसा।


कोट
बिजली घर पर बिजली सप्लाई की जानकारी करने पर स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जाती है। ऐसे में धान की फसल की सिंचाई नहीं होने से धान की फसल सूख रही है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
-अवधेश कुमार, नगलिया बल्लू।
0000
कोट
अधिक ओवरलोडिंग होने की वजह से विद्युत सप्लाई नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। 6 गांव में निजी नलकूप की संख्या भी अधिक है, इसीलिए ज्यादा से ज्यादा बिजली सप्लाई किसानों को दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजवीर, अवर अभियंता, खेड़ाखास बिजली घर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें