फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा में डूब रहे दो युवकों को पीएसी के जवानों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। राजघाट गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो युवक गंगा स्नान करते हुए गहरे पानी में बह गए। उनकी चीख सुनकर साथ आए लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान गंगा घाट पर तैनात पीएसी के जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर दोनों युवकों को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन

बहजोई क्षेत्र के गांव बिसारू में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। परिजन व गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले गए थे। अंतिम संस्कार के दौरान गंगा स्नान करते हुए गांव बिसारू निवासी टेकचंद (28), तुलसी (20) गहरे पानी में चले गए और बहने लगे। बहते युवकों की चीख सुनकर गंगा किनारे लोगों ने शोर मचा दिया। साथी उदय वीर उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद गया। पर पानी अधिक गहरा होने के कारण वह वापस आ गया।
शोर-शराबा सुनकर गंगा घाट पर तैनात पीएसी के हेड कांस्टेबल शहीद अहमद, कांस्टेबल रोहित, योगेश, अमित चौधरी, सत्यवीर, गौरव ने गंगा में अंदर जाकर दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों युवक बिल्कुल स्वस्थ हैं। गंगा घाट पर मौजूद सभी लोगों ने पीएसी के जवानों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि गंगा घाट राजघाट पर किसी महिला की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने आए दो युवक अचानक से गंगा में डूबने लगे। जिन्हें गंगा घाट पर तैनात पीएसी के जवानों द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया। दोनों युवक पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें