फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल पीएसी के हेड कांस्टेबल की मौत

Thu, 26 Jun 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हुए 24वीं वाहिनी पीएसी के हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह (58) की बुधवार सुबह उपचार के दाैरान माैत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पीएसी ले जाया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजन शव घर ले गए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि संभल जिले के सिंहपुरसानी निवासी विजयपाल सिंह 24वीं वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 24वीं वाहिनी पीएसी का एक दल संभल के मनोकामना स्कूल में कैंप कर रहा है। इसमें विजयपाल सिंह भी शामिल थे। मंगलवार को वह खाना खाने के बाद स्कूल के बाहर घूमने निकले थे।
इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मचारी और अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। उन्हें सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे मोहित चाहल व पत्नी विनोद समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें