फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को 20 हजार वेतन दिया जाए

Mon, 02 Nov 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का विभागीय आदेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मानिकलाल नागर ने 30 अक्तूबर को यह पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। इसमें बजट सत्र 2025 में की गई घोषणा को लागू करने की बात कही गई है। बजट सत्र 2025 में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को 20 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा हुई थी। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को कैबिनेट बैठक में आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।
संघ ने बताया कि मुख्य सचिव अमित कुमार घोष के हस्ताक्षर से जारी शासनादेश में निगम का मैनुअल स्पष्ट था। इसमें सफाई कर्मचारियों को अतिविशिष्ट सेवा में रखते हुए 20 हजार रुपये वेतन देने का आदेश था, लेकिन नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों ने इस आदेश को नहीं माना। प्रांतीय अध्यक्ष मानिकलाल नागर ने कहा कि दिवाली के अवसर पर निकायों में वेतन तो बन रहा है, लेकिन यह पुरानी दर से ही बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें