संभल। श्री कल्कि धाम ऐंचोड़ा कंबोह में सोमवार को बैठक हुई। इसमें 19 फरवरी को होने वाले श्री कल्कि धाम शिलान्यास समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की। कैलादेवी धाम के महंत ऋषिराज गिरी ने कहा कि इस अवसर पर देश भर के करीब 5000 साधु-संत शामिल लेंगे। इनके ठहरने आदि की व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इसके लिए महंत हरमनोज दास को संयोजक बनाया गया है। बैठक के बाद सभी ने गर्भ गृह स्थल का निरीक्षण किया। अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य सभी दलों के प्रमुख के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। इस अवसर पर महंत दीनानाथ, खिलेंद्र सिंह, आचार्य दुष्यंत शास्त्री, यशवीर सिंह, नवलवीर सिंह, युद्धवीर सिंह, लवकुश शर्मा, सुधीर चाहल, सुधीर त्यागी आदि रहे। (संवाद)