फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी ही मस्जिद और हम पर ही हो रही कार्रवाई : इकबाल महमूद

Tue, 17 Dec 2024 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल बवाल पुलिस-प्रशासन ने कराया है। पुलिस की फायरिंग से पांच लोगों की जान गई। जो निर्दोष लोग थे उन्हें बवाल में नामजद करते हुए जेल भेज दिया गया। सांसद के मोहल्ले का घेराव कर लिया गया है। लोगों की बिजली तक काट दी गई है। हमारी मस्जिद और हम पर ही कार्रवाई हो रही है। हमारी ही मस्जिद और हम पर ही कार्रवाई हो रही है। यह बात संभल के विधायक इकबाल महमूद ने विधानसभा में कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हम पर बहुत जुल्म हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से कहा कि 10 विधानसभा सदस्यों की कमेटी बनाकर संभल भेजें। या फिर खुद चलकर देखें संभल के क्या हालात हैं। जांच में सही जानकारी सामने आ जाएगी। मुख्यमंत्री से कहा कि आप पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। इसलिए हिंदू और मुसलमानों का भेद न रखें।
1996 का उदाहरण देते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने रमजान में इफ्तार कराया था। नमाज भी अदा कराई थी। आगे कहा कि संविधान के हिसाब से चलेंगे तो हम भी समर्थन करेंगे। विधायक ने 1976 और 1978 के दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि 1976 में इमाम की हत्या कर दी गई थी। 1978 में हुए दंगे में 9 या 10 लोगाें की जान गई। इसमें हिंदू और मुस्लिम शामिल थे। विधायक ने कुंदरकी उपचुनाव को लेकर कहा कि मुसलमानों को वोट नहीं डालने दिए। परिणाम 23 नवंबर को आया था। 24 नवंबर को ध्यान भटकाने के लिए सर्वे करा दिया और बवाल करा दिया।
विज्ञापन


शिव मंदिर जिस हालत में बंद हुआ था उसी हालत में मिला है
विधायक ने विधानसभा में कहा कि मंदिर की जिस परिवार के पास चाबी थी उसी परिवार ने खोला है। मंदिर सुरक्षित है। हिंदू परिवार खुद मोहल्ला छोड़कर गए थे। उन्होंने खुद बताया कि अपनी मर्जी से गए थे। मंदिर में सिक्के भी मिले हैं। मुख्यमंत्री से कहा आपको को भ्रमित किया जा रहा है। विधायक ने दावा किया कि वर्ष 2006 तक पूजा होती थी। लोग घर छाेड़कर चले गए तो मंदिर को उन्होंने बंद कर दिया था। विधायक ने कहा 1991 से वह लगातार जीत रहे हैं। हिंदू और मुसलमानों का साथ मिलता है। इसलिए संभल में हिंदू और मुसलमानों में भेद न पैदा करें।
विज्ञापन

0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें