फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय समेत दो अन्य स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बने एक कंपोजिट विद्यालय समेत दो अन्य परिषदीय स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य अभी भी अधूरा है।
विज्ञापन

नगर में रेलवे रोड पर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर परिसर में बने कंपोजिट विद्यालय में तीन अलग-अलग विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल है। इसके अलावा मोहल्ला नारायन टोला में एक कन्या जूनियर हाईस्कूल व मोहल्ला गोलागंज में एक प्राथमिक विद्यालय संचालित है। इनमें बीते दिनों ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पालिका की ओर से कुछ बिंदुओं पर कार्य प्रारंभ कराया गया था। अब हाल यह है कि कुछ दिनों तक तो पालिका की ओर से सुंदरीकरण का करा दिया गया था लेकिन इसके बाद से अब तक कार्य अधूरा पड़ा है। शासन और जिला प्रशासन की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बैठकें आयोजित कर पालिका परिषद से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में सुंदरीकरण कराए जाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें