फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 60 लाख रुपये की लागत से ढके जाएंगे आबादी के बीच खुले नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में आबादी के बीच खुले नाले खतरा बने हुए हैं। नगर पालिका अब आबादी के बीच खुले नालों को जाल से ढकने के लिए तैयारी में जुट गई है। जिला प्रशासन ने नालों को ढकने के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

चंदौसी में एक सितंबर 2025 को सीकरी गेट के पास नाले में डूबने से सिपाही रजनीश कुमार (38 वर्ष) की मौत हो गई थी। घटना उस समय हुई, जब सिपाही मेला गणेश चौथ में ड्यूटी पर जा रहे थे और कुछ देर पहले ही मूसलाधार बारिश में नाले की पुलिया पर इतना जलभराव था कि नाला नजर नहीं आया। सिपाही की मौत के बाद डीएम ने भी शहर के नालों का मौका मुआयना कर नगर पालिका को आबादी के बीच होकर गुजर रहे नालों के दोनों ओर दीवार लगाने व लोहे के जाल से नालों को ढकने के निर्देश दिए थे।
उसके बाद सीकरी गेट का नाला निर्माण शुरू हो गया था। जिससे आसपास की सड़कों पर जलभराव होने लगा। 16 मार्च को जलभराव के दौरान ई-रिक्शा पलटने से जनपद बदायूं के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वहीं आबादी के बीच खुले नाले अभी तक ढके नहीं गए। ना ही नालों के दोनों ओर दीवार की ओट बनाई गई। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय के पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने बताया कि शहर में आबादी के बीच से होकर जा रहे नालों को लोहे के जाल से ढकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 60 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। जल्दी ही नालों को ढकने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा गुलडेहरा रोड की सड़क पांच अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच बना दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें