फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला अस्पताल में एक हजार के पार पहुंची ओपीडी, बुखार के ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मौसम में बदलाव से वायरल फीवर और खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 1000 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित आ रहे हैं। सीएमएस का कहना है कि अगर 15 दिन भी दवा नहीं आएगी तो उपलब्ध दवा से कम चल जाएगा। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। डॉक्टरों ने मरीजों देखने का काम शुरू किया तो उनके कक्षों पर कई मरीज लाइन में नजर आए। पंजीकरण कक्ष से लेकर दवा वितरण कक्ष पर भी मरीजों की लाइन लगी दिखी। ज्यादातर मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित रहे। ओपीडी में 1084 मरीज देखे गए। इनमें करीब 200 मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित रहे। इन मरीजों को दवा वितरित की गई। बुखार से पीड़ित मरीजों को पीसीएम, डिगलो, एंटीबायोटिक दवा दी गई जबकि खांसी के मरीजों को टेबलेट और सीरप दिए गए। बताया गया कि इस समय बुखार और खांसी को लेकर दवा की खपत ज्यादा है। सीएमएस डॉ.राजेंद्र सिंह ने कहा कि अन्य रोगों के साथ-साथ बुखार और खांसी की दवा का भरपूर स्टॉक अस्पताल में है। अगर 15 दिन भी दवा नहीं आएगी तो उपलब्ध दवा मरीजों को वितरित की जा सकती है। दवा की किल्लत जैसे हालात नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें