फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर में नौ माह में सिर्फ 15 हजार स्मार्ट मीटर लगे

Thu, 11 Sep 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में स्मार्ट मीटर लगाता कर्मचारी। संवाद - फोटो : स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को सम्मानित करते प्राचार्य।
विज्ञापन
संभल। बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम बेहद धीमी गति चल रहा है। संभल टाउन में दिसंबर से अब तक सिर्फ 15 हजार स्मार्ट मीटर ही लग सके हैं, जबकि 50 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शनधारक उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को लेकर दिसंबर 2024 में काम शुरू हुआ था। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी। क्योंकि स्मार्ट मीटर महीना पूरा होने पर खुद ही बिल भी उपलब्ध कराएगा। कितना बिल आया है, इसकी जानकारी संबंधित उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज के जरिये मिलेगी। इतना ही नहीं, अगर किसी एक किलोवाट के कनेक्शन पर उससे अधिक बिजली इस्तेमाल की जाएगी तो स्मार्ट मीटर खुद ही ऑटोमेटिक कट हो जाएगा।
स्मार्ट मीटर की खासियत की जानकारी होने पर उपभोक्ताओं में भी इसे लगवाने के लिए उत्सुकता है। इस बीच कंपनी की ओर से भी स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम जारी है, लेकिन यह कार्य रफ्तार नहीं पकड़ सका। एई मीटर चंद्रभूषण ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम दो वर्ष में पूरा होना है। अभी तक संभल टाउन क्षेत्र में करीब 15 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जबकि टाउन क्षेत्र में 50 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, वहां कार्य चल रहा है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के कार्य की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


सांसद बर्क के मोहल्ले सहित कई क्षेत्रों में काम पूरा
संभल। संभल शहर के कई मोहल्लों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मोहल्ला दीपा सराय में कई उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। सांसद के आवास पर भी स्मार्ट मीटर लगाया गया है। इसके अलावा मोहल्ला बरेली सराय, बाल विद्या मंदिर स्कूल के आसपास, सरायतरीन, मंडी किशनदास सराय, चंदौसी रोड, सपा विधायक इकबाल महमूद के मोहल्ला मियां सराय में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें