फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव करेला में शादी में शामिल होने आए ट्रैक्टर चालक ने दो महिलाओं को रौंद दिया। इन हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। घटन के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मृतका के पति ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव करेला निवासी सत्यवती (45) नेकसी के साथ पड़ोसी के घर जा रहीं थीं। गांव में पड़ोस के गांव से शादी समारोह में शामिल होने एक व्यक्ति ट्रैक्टर से आया था। रास्ते में वह ट्रैक्टर को मोड़ रहा था। इसी दौरान तेज गति में मोड़ते हुए दोनों महिलाएं ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। हादसे में सत्यवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला नेकसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की मौत के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए बहजोई भेज दिया है। मृतक सत्यवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका सत्यवती के पति उल्फत सिंह ने पुलिस को आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें