फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवकों के विवाद में एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कुछ युवकों के विवाद में मोहल्ला लाइनपार नई बस्ती निवासी युवक जयप्रकाश को गोली लग गई। आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

घटना रविवार की रात करीब दस बजे की है। घायल जयप्रकाश के मुताबिक मोहल्ले के निकट कुछ युवकों में आपसी विवाद हो रहा था। इस बीच युवकों में से किसी ने गोली चला दी और वह उसके बायें हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी महिला दरोगा अपर्णा बंसल मय पुलिस के सरकारी अस्पताल पहुंचीं और घायल युवक से घटना की जानकारी ली। प्रभारी इंस्पेक्टर, संत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें