यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव जिगनिया से एक गमी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव मोतीनगर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मृतक के बेटे राजकुमार ने बताया कि उनकी बुआ इंद्रवती की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शाम छह बजे अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके पिता रमेश, मां प्रेमवती, बहन पूनम और परिवार की मुन्नी पत्नी जगत सिंह, मलका पत्नी राजकुमार, प्रेमवती पत्नी रमेश, मानवी पुत्री नरेश, कविता पत्नी सिकंदर, विनीता पत्नी नरेश और सचिन ई-रिक्शा में सवार होकर गए थे।
रात 12 बजे करीब जब गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें सभी घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुईं मुन्नी, प्रेमवती, विनीता और मानवी की हालत गंभीर बनी हुई है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।