फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटा, सड़क किनारे फास्टफूड बेच रहा ग्रामीणा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सड़क किनारे फास्टफूड का ठेला लगा रहा ग्रामीण दब गया और ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देख मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन ग्रामीणों ने भूसे की ट्राली के नीचे दबे फास्टफूड बेच रहे ग्रामीण को बाहर निकाला। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव असमोली में डीएसएम शुगर मिल चौराहे पर एक भूसे से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें असमोली निवासी टेकचंद घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी एक व्यक्ति भूसा लेकर असमोली में एक ग्रामीण को बेचने गया था। जैसे ही शुगर मिल चौराहे के नजदीक पहुंचा तो ट्राली का पहिया खुले नाले में जा गिरा। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया।
सड़क किनारे फास्टफूड का ठेला लगाए खड़े टेकचंद दब गए। टेक चंद के बेटे कुलदीप ने बताया कि वह खाने का ठेला लगाता है। गुरुवार को किसी काम से बाजार गया था और अपने पिता को ठेले पर छोड़ गया था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें असमोली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने करीब 20 हजार रुपये का नुकसान बताया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि हादसे के समय पुलिस मौके पर थी। तत्काल ग्रामीण को निकाल लिया गया था और अस्पताल भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें