फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रहे किसान को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/संभल। गुन्नौर में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर गैस एजेंसी के नजदीक बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर कार चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात साढ़े आठ बजे करीब गुन्नौर के मोहल्ला टंकी निवासी विनोद (35) पुत्र महावीर को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हादसा उस समय हुआ जब किसान विनोद अपने खेत से घर लौट रहे थे।
जैसे ही मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो सड़क पार करते समय गुन्नौर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायल को अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कार चालक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें