जुनावई। रविवार को बदायूं मेरठ हाईवे पर हादसे में घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी हरवेश (18) शनिवार को गांव के ही युवक की बरात में शामिल होने गांव उदयभानपुर गया था। जुनावई दबथरा रोड हरवेश की बाइक किसी वाहन से टकरा गई।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गश्त पर निकली पुलिस ने घायल को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया था। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान रविवार की युवक की मौत हो गई। घर लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, तो शव मोर्चरी में रखा मिला। परिजनों ने शव घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।