फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़त, बेटे की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढफतेहगढ़। बिलारी आसफपुर मार्ग पर अल्हेपुर चौराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार गांव मुडियाखेडा निवासी महिला की मौत हो गई तथा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुडियाखेडा निवासी शौक अली अपनी मां बानो के साथ बाइक से बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गए थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे बाइक से दोनों मां-बेटा वापस लौट रहे थे। बिलारी- आसफपुर मार्ग पर अल्हेपुर चौराहे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु आसफपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बानो को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव कब्जे में ले लिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें