फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य अधेड़ घायल हो गया। आननफानन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि दोनों में चाचा-भतीजे का रिश्ता है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-बबराला के बीच गांव ढकारी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ओमवीर पुत्र कंहई (30) निवासी गांव देवापुर थाना बनियाठेर की मौत हो गई, जबकि अधेड़ किशनलाल पुत्र झाऊ सिंह निवासी गांव देवापुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें