फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरी दीवार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद गुन्नौर क्षेत्र में बारिश के साथ तेज आंधी आई। जिसमें जुनावई क्षेत्र के सिकरौरा खादर गांव में एक झोपड़ी उड़ गई। उसकी दीवार गिरने से एक पचास वर्षीय किसान की मौत हो गई, जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताहभर से झुलसाने देने वाली धूप से हर कोई बेहाल था। सुबह दस बजे के बाद ही सड़कों, बाजारों में सन्नाटा पसर जाता था। आलम यह था कि रात को लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे थे। लेकिन मंगलवार की सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदला। आसमान पर बादल छाए। हवाएं भी चली। जिससे कुछ राहत तो मिली लेकिन उमस बरकरार रही। दोपहर बाद करीब दो बजे गुन्नौर क्षेत्र में तेज आंधी आई। बारिश भी शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए जुनावई क्षेत्र के सिकरौरा गांव के कैलाश की गांव के छोर पर बनी झोपड़ी में गांव के ही प्रेमपाल यादव (50) पुत्र डंबर सिंह, अट्ठारह साल का रामबाबू पुत्र कच्छू सिंह यादव, पंद्रह वर्षीय सुरजीत यादव पुत्र राम निवास व रनवीर सिंह यादव छिप गए। लेकिन तेज आंधी को देखते हुए रनवीर तो वहां से घर की ओर भाग निकला लेकिन शेष सभी लोग झोपड़ी में ही छिपे रहे।
विज्ञापन

इसी समय अचानक झोपड़ी उड़ गई। उसके उड़ते ही कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में प्रेमपाल, रामबाबू व सुरजीत दब गए। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो दौड़कर मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों को राजकीय चिकित्सालय जूनावई लाया गया। यहां प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया। रामबाबू व सुरजीत को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर राजस्व निरीक्षक राधे श्याम व प्रधान विमलेश, उनके पति ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें