बबराला। कोरोना संक्रमित ठेकेदार की गाजियाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने वहीं हिंडन नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
बबराला के मोहल्ला साहूकारा निवासी 55 वर्षीय ठेकेदार को कुछ दिन पूर्व सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनको गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उनको निमोनिया भी हो गया। जांच के दौरान ही वे कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे उनकी हालत खराब होती चली गई और रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। परिजनों को अस्पताल प्रशासन ने शव नहीं दिया और रविवार को हिंडन नदी पर स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संभल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बबराला के ठेकेदार कोरोना संक्रमित थे। गाजियाबाद में उनका निधन हुआ है।