फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी-संभल मार्ग पर कार की टक्कर से युवक की मौत, साइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग स्थित फौजी ढाबे के पास कार चालक ने साइड में खड़ी बाइक व युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक साइकिल सवार भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मृतक के युवक के पिता की ओर से अज्ञात कार चालक के विरुद्ध बनियाठेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव जरगांव निवासी केशव (19) बाइक से अपने भाई की दवा लेने टांडा जा रहा था। उसकी बाइक पर गांव के ही बाबू सिंह भी सवार हो गए। जब दोनों संभल-चंदौसी मार्ग स्थित फौजी ढाबा के पास पहुंचे, तो सड़क किनारे कच्चे में बाइक रोककर बाबू सिंह कुछ देर के लिए कहीं चला गया और केशव बाइक के पास ही खड़ा हो गया। तभी संभल की ओर से तेज गति से आ रहे कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक व केशव को जोरदार टक्कर मारी दी।
इसमें केशव गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। केशव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पास में बनियाठेर के गांव खेड़ाखास निवासी मनोज साइकिल के साथ जा रहा था। वह भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने चंदौसी के सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना केशव के साथ जा रहे बाबू सिंह ने परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलने पर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक केशव के पिता पृथ्वीपाल की ओर से थाना बनियाठेर में कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें